[smartslider3 slider="2"]

भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व मे

Connect With Social Media

बबुरी (चन्दौली)-पांडेयपुर बाजार में जन आक्रोश यात्रा का आगमन हुआ जिसके स्वागत हेतु कटारिया से पांडेयपुर बाजार तक पचासों मोटर साइकिल से सैकड़ों युवाओं ने जन आक्रोश यात्रा निकला । तत्पश्चात पांडेयपुर बाजार में दिनांक 24 मार्च 26 को रामलीला मैदान,नई दिल्ली में होने वाली राष्ट्रव्यापी जन आक्रोश रैली के समर्थन और प्रचार हेतु एक जन सभा की गई।

जन सभा को केरला के पूर्व शिक्षा मंत्री एव सी पी आई (एम) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड एम ए बेबी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश की डबल इंजन की सरकार अपने कारपोरेट मित्रों की तिजोरी भरने के लिए देश की आम जनता, मजदूर, किसान को महंगाई के रास्ते, भिन्न भिन्न काले कानून बनकर लूट रही है जिससे आज मजदूरों किसानों नौजवानों के सामने जिन्दगी जीने का ही संकट खड़ा हो गया है।

बिजली विधेयक 025 लाकर  सरकार ने हम गरीबों के घरों की रोशनी को भी हमसे छीन लेना चाहती है। जिसके खिलाफ दिनांक  24 मार्च026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा जन आक्रोश रैली होने जा रही है।
सभा को राज्य सचिव मंडल सदस्य कामरेड बाबूराम यादव, राज्य कमेटी सदस्य कामरेड गुलाब चन्द, सतीश चन्द्र, रामाश्रय, लालचंद, जोखू बिंद,ने सम्बोधित किया।
   कार्यक्रम की अध्यक्षता कामरेड मिठाईलाल व संचालन कामरेड लालजी एड ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!