[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस एजेंसी पर लोगों को पानी-गुड़ पिलायापार्टी ने कहा- कांग्रेस जनता के हर सुख-दुख में साथ खड़ी है

Connect With Social Media

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को पीडीडीयू नगर (चंदौली) की गैस एजेंसियों पर लोगों को ठंडा पानी और गुड़ पिलाया। यह पहल कड़ाके की धूप में लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से की गई।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ी रही है और आगे भी खड़ी रहेगी। उन्होंने कोरोना काल, नोटबंदी, ऑक्सीजन की कमी जैसे संकटों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता हर परिस्थिति में जनता के साथ रहे हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने वर्तमान सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इन नीतियों के कारण आम जनता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटेल ने सरकार से गैस की किल्लत दूर करने और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण करने की मांग की।

इस कार्यक्रम में शाहिद तौसीफ, विजय गुप्ता, संजय जायसवाल, मुन्नी सिंह पटेल, कुंदन गुप्ता, रमेश पांडेय, नेसार शाह, साबिर राईन, जितेंद्र गुप्ता, फिरोज अहमद, कन्हैया मोदनवाल, रमेश यादव सहित कई अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!