[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में एचपी गैस एजेंसी द्वारा मुस्लिम इलाके में विशेष सिलेंडर वितरण

Connect With Social Media


पीडीडीयू नगर (चंदौली) मुगलसराय की एचपी गैस एजेंसी द्वारा ईद के त्योहार के मद्देनजर मुस्लिम बहुल इलाकों में विशेष रूप से गैस सिलेंडर का वितरण किया गया। एजेंसी की इस पहल से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह और खुशी देखने को मिली।
स्थानीय लोगों ने एचपी गैस एजेंसी का आभार जताते हुए कहा कि त्योहार के समय अक्सर गैस की दिक्कत हो जाती है, लेकिन इस बार एजेंसी ने पहले से व्यवस्था कर दी। लोगों ने कहा कि ईद के मौके पर जिस तरह से एजेंसी ने सहयोग किया है, उसे वे कभी नहीं भूल पाएंगे और इसके लिए उन्होंने गैस एजेंसी का धन्यवाद भी दिया।
इस संबंध में गैस एजेंसी के मालिक विशाल सिंह राजपूत ने बताया कि त्योहार किसी भी समुदाय का हो, एजेंसी की कोशिश रहती है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी को भी परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही समस्याओं के बावजूद एजेंसी पूरी जिम्मेदारी के साथ उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने का काम कर रही है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
इस दौरान एजेंसी के स्टाफ छोटू ने कसाब महाल चौराहे पर देर रात तक गैस सिलेंडरों का वितरण किया, जिससे लोगों को समय पर गैस मिल सकी। एजेंसी की इस पहल की स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की और इसे त्योहार के मौके पर एक सकारात्मक कदम बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!