[smartslider3 slider="2"]

कड़ी निगरानी में हुई उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

Connect With Social Media

चंदौली:
उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस व समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने संयुक्त रूप से महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज, चंदौली का स्थलीय निरीक्षण किया।


निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद परीक्षा कक्षों में पहुंचकर अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की जांच की प्रक्रिया का भी जायजा लिया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक के साथ-साथ तैनात सेक्टर, जोनल और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को कड़े निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने दायित्वों का शत-प्रतिशत निर्वहन करें। यदि किसी भी केंद्र पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


जनपद में कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर पहले दिन दो पालियों में परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। प्रथम पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 2488 उपस्थित रहे, जबकि 1112 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 3600 अभ्यर्थियों में से 2606 उपस्थित हुए और 994 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!