[smartslider3 slider="2"]

अधूरी सड़क: सिकटिया परशुरामपुर मार्ग बदहाल, कीचड़-जलभराव से लोग गिर रहे राहगीर

Connect With Social Media

मुगलसराय- विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 स्थित सिकटिया-परशुरामपुर मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। सड़क पर नाली का पानी भर जाने से पूरे रास्ते में कीचड़ फैल गया है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हो चुके हैं। मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क पर हमेशा पानी जमा रहता है, जिससे हर दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

शर्मा ने कहा कि बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। उन्होंने खुद भी ऐसे हादसे का शिकार होने और चोटिल होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले दो-तीन महीनों से सड़क निर्माण का काम अधूरा पड़ा है, जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

वहीं, संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क का कुछ हिस्सा बन चुका है, लेकिन शेष हिस्से का काम अब भी बाकी है। अधूरी सड़क ही दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सड़क निर्माण को लेकर जमीन से जुड़ा विवाद सामने आया है, जिसके कारण काम रुका हुआ है।

इस रास्ते से स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग रोजाना गुजरते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!