[smartslider3 slider="2"]

आदर्श नगर पालिका का दर्जा नहीं मिलने पर सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता: रामकिशुन

Connect With Social Media

डीडीयू नगर। डबल इंजन की सरकार में नगर पालिका परिषद को सी ग्रेड में रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय नगर पालिका परिषद मुगलसराय को आदर्श नगर पालिका का दर्जा प्राप्त था, जिसके तहत प्रति वर्ष दो करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए मिलते थे। उक्त बातें नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित बैठक में पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहीं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल नाम बदलने का कार्य किया जाता है। आदर्श नगर पालिका के तहत प्रत्येक वर्ष दो करोड़ रुपये पालिका को मिलता था जो सपा सरकार के बदलने पर बंद कर दिया गया। इससे नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। कहा कि अब नगर पालिका को सी ग्रेड में रखा गया है, जिससे विकास कार्यों पर और असर पड़ेगा। कहा कि मुगलसराय नगर पालिका कार्यालय का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर तो कर दिया गया, लेकिन नगर के विकास के लिए कोई विशेष बजट या योजना नहीं दी गई। समाजवादी पार्टी नाम बदलने की राजनीति में नहीं, बल्कि विकास के कार्यों में विश्वास करती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!