[smartslider3 slider="2"]

UPP के SI की परीक्षा आज और कल,सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम

Connect With Social Media

चन्दौली- उत्तर प्रदेश पुलिस की उपनिरीक्षक पद के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा आज दो पारियों में होना है साथ ही कल भी यह परीक्षा दो पारियों में कराई जाएगी। इस परीक्षा में कुल 4 हजार 2 सौ 24 छात्र सम्मिलित होने वाले हैं।इसके लिए जिले में कुल 11 सेंटर बनाये गए है।प्रथम पारी की परीक्षा 10 बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पारी शाम 3 बजे से 5 बजे तक होनी है। परीक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है।

एसआई परीक्षा के लिए जिले में नगरपालिका इंटर कालेज व नगरपालिका बालिका इंटर कालेज मुग़लसराय,जीजीआईसी सैयदराजा,नेशनल इंटर कालेज सैयदराजा,जिला पंचायत इण्टर कालेज चन्दौली, कमलापति पीजी कालेज चन्दौली,महेंद्र टेक्निकल चन्दौली,सकलडीहा इंटर कालेज,सकलडीहा पीजी कालेज,अशोक इंटर कालेज बबुरी,एलबीएस पीजी कालेज नियामताबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!