[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में वध के लिए ले जाए जा रहे तीन गौवंश बरामद, पश्चिम बंगाल भेजने की थी तैयारी

Connect With Social Media

चंदौली। जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो मैजिक मालवाहक वाहनों से तीन गौवंश बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली पुलिस टीम लीलापुर के पास हाईवे पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध मैजिक मालवाहक वाहन दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली तो उनमें से तीन गौवंश बरामद हुए।
पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के बक्सर जिले के कमरपुर गांव निवासी जलालुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गौवंश की तस्करी कर अच्छा मुनाफा कमाता है।
पुलिस के अनुसार, बरामद गौवंश को वध के लिए पश्चिम बंगाल भेजने की तैयारी थी। फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

इस कार्रवाई में सदर कोतवाल विजय बहादुर सिंह, रावेन्द्र सिंह, बीरेन्द्र यादव, धीरेन्द्र यादव और प्रियेश कुमार यादव सहित पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Comment

error: Content is protected !!