[smartslider3 slider="2"]

रंगदारी और चक्काजाम के आरोप में खुशबू किन्नर गिरफ्तार, भारी पुलिस बल तैनात

Connect With Social Media


बलुआ(चंदौली)- रंगदारी मांगने, सड़क जाम करने और अन्य गंभीर आरोपों के मामले में बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज निवासी खुशबू किन्नर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव या माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए मोहरगंज में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। खुशबू किन्नर पर लगे आरोपों की जांच एडीजी के निर्देश पर जौनपुर पुलिस कर रही है।
बतादे कि कुछ माह पहले मोहरगंज में किन्नरों के एक मकान को विस्फोट कर उड़ा दिया गया था। इस मामले में खुशबू किन्नर ने अभिषेक सिंह टिंकू, विकास सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खुशबू किन्नर ने अन्य किन्नरों के साथ चहनियां में घंटों चक्काजाम भी किया था।
इस मामले में पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि विकास सिंह ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। बाद में विकास और अभिषेक के परिजनों ने मुख्यमंत्री से मिलकर मामले की शिकायत की और खुशबू किन्नर पर ही साजिश रचने का आरोप लगाते हुए साक्ष्य प्रस्तुत किए थे।
शासन के निर्देश पर एडीजी ने इस मामले की जांच जौनपुर पुलिस को सौंप दी। इसके साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी अतुल प्रजापति को भी हटा दिया गया था। आरोप है कि अभिषेक सिंह टिंकू से शादी का दावा करने वाली खुशबू किन्नर उन्हें फंसाने की धमकी देकर पैसे की मांग कर रही थी और पुलिस की मिलीभगत से पूरे घटनाक्रम की साजिश रची गई थी।
उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने भारी बल के साथ मोहरगंज पहुंचकर खुशबू किन्नर को हिरासत में ले लिया। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि खुशबू किन्नर को धमकी देकर रंगदारी मांगने और सड़क जाम करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!