[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय में दो खड़ी गाड़ियों में लगी आग,जाइलो और इंडिका संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर खाक

Connect With Social Media

मुगलसराय(सचिन पटेल की रिपोर्ट)चंदासी चौकी अंतर्गत चौहान बस्ती में खड़ी दो गाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। देखते ही देखते दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 112 स्थित चंधासी चौहान बस्ती की है। ये गाड़ियां काफी समय से एक खुले स्थान पर खड़ी थीं। आग लगने की जानकारी मिलते ही वाहन मालिक भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

वाहन मालिक विमलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि उन्हें फोन पर आग लगने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि उनकी जाइलो और इंडिगो गाड़ी घर के बगल में ही खड़ी रहती थी।

मुगलसराय फायर यूनिट के प्रभारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें नई बस्ती में दो पुरानी गाड़ियों, एक जाइलो और एक मारुति, में आग लगने की सूचना फोन पर मिली थी। उन्होंने बताया कि ये गाड़ियां कबाड़ के रूप में पड़ी थीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की एक बड़ी और एक छोटी गाड़ी घटनास्थल पर भेजी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सुरेश कुमार के अनुसार, आग लगने के सही कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। इस घटना को देखने के लिए मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!