[smartslider3 slider="2"]

रसोई गैस,पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक है,अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई- जिलाधिकारी

Connect With Social Media

चंदौली: रसोई गैस को लेकर फैल रही अफवाहों पर प्रशासन का स्पष्टीकरण
चंदौली। जनपद में रसोई गैस की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी खबरों पर ध्यान न दें। प्रशासन के अनुसार जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य रूप से चल रही है।


जिला प्रशासन ने बताया कि आम जनता को किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है। सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति नियमित रूप से की जा रही है और किसी प्रकार की किल्लत नहीं है।
प्रशासन ने यह भी चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से भ्रामक जानकारी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।जिला प्रशासन ने कहा कि आमजन की सुविधा और आवश्यक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और सभी संबंधित विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!