
मुग़लसराय(चन्दौली)- कोतवाली क्षेत्र के चंदासी चौकी अंतर्गत पुलिस की रात्रि गस्त एक बार फिर सवालो के घेरे में है।घटना सिद्धार्थपुरम कालोनी की है जब चोरो ने एक मकान से लाखों के ज्वेलरी समेत ढाई लाख नकदी व 2 मोबाइल पर हाथ साफ कर दिया।घटना के वक्त घर मे कोई सदस्य नही था और सुबह लौटने पर जब मकान के भीतर का नजारा देखा तो बिखरे सामनो को देख कर सबके होश उड़ गए।

बतादे कि सिद्धार्थ पुरम कालोनी में आरओ वाटर व्यवसायी राजेश कुमार जायसवाल मकान निर्माण करा कर सपरिवार रहते है और बीती रात सपरिवार रिस्तेदार के यहां गए थे। घर को बंद पाकर अज्ञात चोरों ने पूरे घर को खंगाल दिया। बहरहाल पुलिस व डॉग स्क्वायड मौके पर पहुच कर जांच में जुट गई है।
