
मुग़लसराय(चन्दौली)- पीडीडीयू नगर में जाम की समस्या को लेकर लगाए गए नो एंट्री के समय सीमा का उलंघन करने वालो पर यातायात विभाग ने तेवर तल्ख कर लिए है। इस दौरान नो एंट्री में सड़क पर फर्राटे भर रहे ईंट और गिट्टी लदी दो ट्रैक्टरों का चालान काट दिया।

बतादे कि नगर में प्रातः 9 बजे के बाद भारी वाहनों की नो एंट्री है और इसी बीच एक के बाद एक दो ट्रैक्टर नगर की सड़कों पर आते दिखे।मौके पर ड्यूटीरत टीएसआई बालगोविंद सिंह ने दोनों ट्रैक्टरों का चालान काट दिया।टीएसआई की इस कार्रवाई से अन्य वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया।इसके अलावा बेतार्किब खड़ी आटो के खिलाफ भी करवाई जारी रही।