[smartslider3 slider="2"]

कालाबाजारी जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में ECA लागू

Connect With Social Media

चन्दौली- मिडिल ईस्ट में ताजा हालात को देखते हुए सरकार ने देश भर में ECA लगाया है।ECA यानी Essential Commodities Act यह कानून जमाखोरी व कालाबाजारी रोकने के लिए लगाया जाता है।इसका उद्देश्य देश मे सभी नागरिकों को जरूरत की सामग्री निर्धारित कीमत पर निरंतर मिलती रहे और अवैध तरीके से कोई इसका भंडारण न कर सके।


ईसीए का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाइयां और दंड का भी प्रावधान है।इस एक्ट के तहत दोषी पाए जाने पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की जेल हो सकती है।इतना ही नही जेल के साथ-साथ भारी आर्थिक जुर्माना भी लगाया जा सकता है। उल्लंघन करने वाली वस्तुओं जैसे तेल अनाज या अवैध भंडारण की कोई भी वस्तु को सरकार द्वारा जब्त किया जा सकता है।यह एक गैर जमानती अपराध की श्रेणी में आता है साथ ही मामलों की तेज सुनवाई के लिए विशेष अदालतों का भी प्रावधान है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!