[smartslider3 slider="2"]


राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण, 1 रजत और 13 कांस्य पदक हासिल

Connect With Social Media

चन्दौली/वाराणसी-अयोध्या में आयोजित 36वीं राज्य स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वाराणसी मंडल की ओर से खेलते हुए इन छात्रों ने ताइक्वांडो की विभिन्न भार वर्गों में कुल 16 पदक अपने नाम किए, जिनमें दो स्वर्ण, एक रजत और तेरह कांस्य पदक शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव अंबेडकर संकुल, डाभा सेमर, अयोध्या में 9 से 11 मार्च तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का उद्घाटन बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने किया।
ताइक्वांडो के बालक वर्ग में आलोक कनौजिया ने 41 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। राजन ने 38–40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि रतन पाल ने 35–38 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। अंकित ने 32–35 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। रजनीश कुशवाहा ने 29–32 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, पीयूष यादव ने 27–29 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य और रीतेश ने 18–21 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
बालिका वर्ग में रोशनी ने 41 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता। राजलक्ष्मी ने 35–38 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य, आँचल ने 29–32 किलोग्राम भार वर्ग में रजत और अन्नू ने 24–26 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। सृष्टि यादव ने 20–22 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता।
बच्चों की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी सुनिश्चित करने में डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक विवेकानंद दूबे, सुधीर सिंह, नारद यादव, सुधाकर सिंह, सत्यप्रकाश, दिलीप कुमार, मनोज कुमार पाण्डेय (व्यायाम शिक्षक), सुषमा यादव, पुष्पा राय, देव कुमार आनंद और चंद्र शेखर यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय की इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय नागरिकों और अध्यापकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!