[smartslider3 slider="2"]

कमालपुर पुलिस चौकी में शांति समिति की बैठक, ईद और रमजान को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

Connect With Social Media

चन्दौली।कमालपुर कस्बा स्थित पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में हुई इस बैठक में आगामी रमजान के आखिरी जुम्मे और ईद के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में क्षेत्र के विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई।
चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि ईद और होली जैसे पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी मिलजुलकर शांति और सौहार्द बनाए रखें।
उन्होंने बताया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. रहीम, बीडीसी इमरान अली, अतहर अली, अफसर अली उर्फ पप्पू, कलाम, तसउवर अली, वकीलु रहमान, गुलशन अली, एहतशाम खान और इकराम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!