[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ली शपथ, एसडीएम ने दिलाई नव निर्वाचित पदाधिकारी को शपथ

Connect With Social Media

सकलडीहा (चंदौली):
सकलडीहा तहसील सभागार में बुधवार को बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कुंदन राज कपूर ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल तिवारी, महामंत्री जयप्रकाश यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने वालों में अध्यक्ष अतुल तिवारी, महामंत्री जयप्रकाश यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष धरणीधर मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामजी प्रसाद, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, पुस्तकालय मंत्री राजेश यादव तथा कार्यकारिणी के सदस्य शामिल रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल तिवारी ने कहा कि अधिवक्ताओं का हित उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य किया जाएगा, ताकि फरियादियों को त्वरित और प्रभावी न्याय मिल सके।


उल्लेखनीय है कि सकलडीहा बार एसोसिएशन इस समय दो गुटों में बंटा हुआ है। एक गुट ने अपना निर्विरोध मनोनयन किया था, जबकि दूसरे गुट की ओर से चुनाव कराया गया था। बुधवार को निर्विरोध निर्वाचित गुट की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर डेमोक्रेटिक बार के अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता अजय कुमार सिंह, शिवगोबिंद सिंह, शिवकुमार सिंह, संजय श्रीवास्तव, रामजी सिंह, विजय प्रताप सिंह पिंटू, सचिदानंद सिंह, सुरेंद्रकांत मिश्रा, राजगोपाल सिंह, उदय प्रकाश सिंह सोनू, संतोष सिंह और दुर्गेश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता व समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!