[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई: 26 शिकायतें मिली,एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश

Connect With Social Media

चंदौली। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने बुधवार को चंदौली के कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान महिलाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की सुनवाई की गई, जिसमें लगभग 26 शिकायतें प्राप्त हुईं। अध्यक्ष ने सभी मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।
जनसुनवाई के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का निस्तारण एक सप्ताह के भीतर किया जाए और इसकी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, स्वावलंबन, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षित हैं और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं और किशोरियां अब भयमुक्त समाज में जीवन जी रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान बाल विवाह का विरोध करने वाली 26 बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा निराश्रित बालिकाओं के भरण-पोषण और संरक्षण का कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।
जनसुनवाई में चंद्र मोहन गर्ग (जिलाधिकारी), आदित्य लांग्हे (पुलिस अधीक्षक), डीपीओ प्रभात कुमार, एसडीएम दिव्या, सीओ देवेंद्र कुमार सहित पुलिस और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!