[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय के अलीनगर जामा मस्जिद में इफ्तार पार्टी का आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी

Connect With Social Media

चंदौली। मुगलसराय के अलीनगर स्थित जामा मस्जिद में मंगलवार रात को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखी, जिसने आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश दिया।

इस इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।

इफ्तार के दौरान रोजेदारों ने देश में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। उपस्थित लोगों ने ऐसे आयोजनों को समाज में एकता और सद्भाव मजबूत करने वाला बताया।

आयोजक मो. आरिफ खान उर्फ बब्लू ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है।
खान ने जोर दिया कि ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने बताया कि रोजा इफ्तार से भाईचारा बढ़ता है, जहां हिंदू, मुसलमान, सिख और ईसाई सभी एक छत के नीचे इकट्ठा होकर इफ्तार करते हैं।

इस मौके पर मस्जिद के सदर इस्तेखार अहमद, मौलाना समशे आलम, शेख कयामुद्दीन, राजाराम सोनकर, वसीम अहमद और सरवर अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!