[smartslider3 slider="2"]

बुढ़वा मंगल: राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी का होली मिलन समारोह सम्पन्न,खूब उड़े अबीर गुलाल

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चन्दौली)-नगर के चतुर्भुज पुर स्थित एक परिसर में राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी द्वारा देर शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।बुढ़वा मंगल पर आयोजित इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। समारोह के माध्यम से आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और होली के उत्सव का आनंद लिया।

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक शिवनाथ गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, प्रदेश प्रभारी प्रिंस जायसवाल, प्रतिनिधि संजय कुमार, संजू कुमार पटेल और प्रदेश महामंत्री राजा इलियट भी इस दौरान मौजूद रहे

इसके अतिरिक्त, संगठन के वरिष्ठ सदस्य मारुति नंदन तारा, मोनू कुमार और अंकित पांडेय सहित कई कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और होली मिलन समारोह को सफल बनाने में योगदान दिया।

अशोक जायसवाल की रिपोर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!