[smartslider3 slider="2"]

सीएम योगी की मां पर टिप्पणी से आक्रोश,डीडीयू नगर में मौलाना अब्दुल्ला सलीम का पुतला फूंका

Connect With Social Media

मुगलसराय (चंदौली)- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के लिए बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम की कथित विवादित टिप्पणी के विरोध में मंगलवार को डीडीयू नगर (मुगलसराय) में भाजपा कार्यकर्ताओं और पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मौलाना सलीम का पुतला दहन कर उनके खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।

यह प्रदर्शन डीडीयू नगर के सुभाष पार्क के पास आयोजित किया गया। भाजपा नेता और पूर्व सैनिक के.एन. पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि या उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी समाज में वैमनस्य फैलाने वाली है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मौलाना सलीम के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी बयानबाजी पर रोक लग सके।

मौलाना अब्दुल्ला सलीम की इस टिप्पणी के बाद प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। विभिन्न संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन में अशोक सोनकर, अजय तिवारी, विजय उपाध्याय, सर्वजीत, डॉ. एस.एन. पांडे, नंदलाल, शिव कुमार यादव, डी.सी. तिवारी, जितेंद्र सिंह चौहान और लालू गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!