[smartslider3 slider="2"]

माँ की रोटी से स्वयं सहायता समूह की महिलाए बन रही है आत्मनिर्भर

Connect With Social Media


चहनियां(चन्दौली)। चहनिया क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई है। खड़ेहरा स्थित अमर ज्योति संस्था के सहयोग से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने चहनिया कस्बा में मां की रोटी नाम से शुद्ध एवं स्वादिष्ट भोजन का स्टाल प्रारंभ किया। स्टाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा की मां की रोटी स्नेह और सुकुन है,यह सिर्फ एक भोजन नहीं बल्कि प्यार और देखभाल का प्रतीक है।इस पहल का उद्देश्य स्वयं

सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। स्टाल के माध्यम से महिलाए शुद्ध व घर जैसा स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराते हुए समाज में स्वास्थ्यप्रद भोजन की संस्कृति को बढ़ावा देंगी और अपनी आजीविका को भी मजबूत करेंगी। मार्केट के लोगों ने भोजन का स्वाद लिया और उसकी गुणवत्ता की सराहना की ऐसे कदम ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। 


         इस दौरान ग्राम प्रधान सावित्री गुप्ता,सतीश गुप्ता ,अमर ज्योति संस्था के निदेशक प्रेमचंद, ज्ञान प्रकाश, कोऑर्डिनेटर सुजीत कुमार, सुपरवाइजर आकाश मौर्य, पूनम मिश्रा, सरोज चौहान, मंशा देवी, गिरजा मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!