
चन्दौली-अलीनगर स्थित जमा मस्जिद में मंगलवार को इफ्तार पार्टी में रखा गया। रोजा इफ्तार में गंगा जमुनी तहजीब दिखाई पड़ी। यह इस बात का संदेश भी है कि आपसी भाई चारा कायम रहे और लोग एक दूसरे के दुख सुख में शामिल होते रहे।

रोज़ा इफ्तार पार्टी में क्षेत्र के समाजसेवी, गणमान्य नागरिक और विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोज़ा इफ्तार किया और एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इफ्तार के दौरान रोज़ेदारों ने देश में अमन-चौन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। आयोजक मो. आरिफ

खान उर्फ बब्लू ने सभी मेहमानों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना आपसी भाईचारे, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर समाज में भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। रोजा इफ्तार से भाई चारा बढ़ता है। हिंदू, मुसलमान, सिख व इसाई सभी एक छत के नीचे इकट्ठा होकर इफ्तार करते है। इस मौके पर मस्जिद के सदर इस्तेखार अहमद, मौलाना सममशे आलम,शेख क्यामुद्दीन,राजाराम सोनकर, वसीम अहमद,सरवर अली सहित तमाम लोग शामिल रहे।
