
चन्दौली-नौगढ़ के शिक्षकों ने चकिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कैलाश आचार्य जी से मिलकर समरसता का प्रतीक होली पर्व की शुभकामनाएं दी साथ ही मोमेंटो के साथ अंगवस्त्रम प्रदान करते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।*
शिक्षकों ने विधायक जी को अवगत कराया कि नौगढ़ में जूनियर हाईस्कूल लक्ष्मणपुर में चापाकल के गंदे पानी के देने से पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोलाबाद में बाउंड्री और गेट न होने से विद्यालय में बच्चों और शिक्षकों को आवारा पशुओं का भय हमेशा बना रहता है ।
विधायक जी ने जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया और सभी शिक्षकों को होली पर्व की शुभकामना दी।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री अजय सिंह सपना(शहाबगंज),विवेक सोमवंशी(ब्लॉक मंत्री),राजन सिंह(ब्लॉक प्रतिनिधि),प्रशांत गुप्ता(ब्लॉक मंत्री जूनियर शिक्षक संघ),अरुण सिंह(वरिष्ठ उपाध्यक्ष),विशाल श्रीवास्तव,आशुतोष सिंह,श्याम सुंदर,नंदलाल सिंह,नीरज सिंह,मनीष भार्गव,आशीष पटवा सहित अधिकांश शिक्षक उपस्थित रहे।