[smartslider3 slider="2"]

HALF I.T.I. पानीपूरी वाला बन गया बेरोजगारों का प्रेरणास्रोत

Connect With Social Media

चंदौली- सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शोहदवार गांव के मोड़ पर सड़क किनारे हाफ आईटीआई के नाम से एक युवा को चाट, गोलगप्पे बेचते देखे जाने पर काफी हैरानी हुई। पड़ोस के गांव का रहने वाला दीन मोहम्मद अब काफी दिनों से हाफ आईटीआई पानीपुरी वाला के नाम से ठेला लगाता है। स्वावलंबी होने का यह उदाहरण आसपास के क्षेत्र में काफी चर्चा में है जिसे इससे मिलने काफी दूर से लोग आते हैं।

तीसरी आंख संवाददाता से वार्ता के दौरान युवक ने बताया कि उसके परिवार में लगभग सभी लोग सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं लेकिन उसकी रुचि व्यवसाय की थी। उसके परिवार वालों ने उसका आईटीआई में एडमिशन करवा दिया।लेकिन 1 वर्ष पूर्ण होने के बाद छात्रवृत्ति से आए पैसे को लेकर युवक ने एक ठेला और चाट बनाने का कुछ सामान खरीदा। तभी से यह युवक आईटीआई छोड़कर चाट की दुकान लगने लगा।

ऐसा नहीं कि युवक पढ़ाई में कमजोर था लेकिन उसकी रुचि नौकरी करने में नहीं थी और वह आईटीआई छोड़कर चार्ट गोलगप्पे का ठेला लगाने लगा। युवक ने बताया कि नौकरी में एक निश्चित आय होती है लेकिन व्यवसाय में नौकरी से कहीं ज्यादा पैसा मिलता है। यदि आपके पास टैलेंट है तो आप बिना नौकरी के भी अपने रुचि के हिसाब से व्यवसाय कर पैसा कमा सकते हैं। युवक की यह सोच प्रधानमंत्री मोदी के मेक इन इंडिया व कौशल विकास जैसी योजनाओं की ओर प्रेरित करती है। युवक ने बताया कि उसके प्रेरणा स्रोत नरेंद्र मोदी हैं और उनसे प्रेरित होकर वह इस व्यवसाय में आया। वह चाहता तो आईटीआई की पढ़ाई पूर्ण करके कहीं छोटी-मोटी नौकरी पा सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। युवक का सपना बड़ा था।आज युवक वैवाहिक समारोह व बड़े-बड़े आयोजनों में अपने चाट स्टॉल की बुकिंग करता है और खाली समय में शोहदवार गांव के मोड पर चाट का ठेला लगाता है। युवक के हौसले को आसपास के ग्रामीण सलाम करते हैं। लेकिन यह युवक सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए एक उदाहरण बनकर रह गया है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!