[smartslider3 slider="2"]

अवैध असलहों के साथ “रील” बनाने वालो के घर पहुची “रीयल” पुलिस….

Connect With Social Media

चंदौली। जिले के युवाओं में सोशल मीडिया पर रील बनाने का क्रेज इस कदर बढ़ गया है कि कुछ युवक अवैध असलहों और हथियारों के साथ वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला

सदर थाना क्षेत्र के मचिया कला गांव से सामने आया है, जहां कुछ युवकों द्वारा अवैध हथियारों के साथ बनाई गई रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।


वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस टीम मामले की जानकारी लेने और कार्रवाई के लिए गांव पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ के दौरान कुछ युवाओं और ग्रामीणों ने विरोध जताया और पुलिस टीम के साथ बदतमीजी भी की।


स्थिति को देखते हुए पुलिस टीम ने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की

जांच कर रही है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


पुलिस का कहना है कि अवैध हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!