
चहनियां । स्थानीय क़स्बा के मां खण्डवारी देवी मंदिर परिसर में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक बैठक आहूत की गयी जिसमें अहम मुद्दा पर चर्चा के साथ संगठन के विस्तार पर चर्चा की गयी। लवकुश यादव को खण्डवारी गांव का ग्राम संगठन व निखिल सिंह को ग्राम संगठन उपाध्यक्ष बनाया गया एवं सदस्यता अभियान भी चलाया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह कहा आज की बैठक में स्थानीय क्षेत्र के नाली, खड़ंजा, बिजली पानी से जुड़ी समस्या पर चर्चित हुई साथ ही संगठन का विस्तार हुआ सदस्यता अभियान भी चलाया गया। युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा हमारा संगठन किसानो की लड़ाई लड़ने वाला संगठन है । भारत अमेरिका अगर शून्य टैरिफ पर अगर व्यापार समझौता करता है तो

हमारा पुरजोर विरोध जारी रहेगा। देश हित किसान हीत में लिखा गया निर्णय का ही हम समर्थन करेंगे।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष गुलाब यादव तहसील संरक्षक राजाराम यादव, मुन्नु सिंह, रविन्द्र नाथ सिंह, अभय, सतीश पाण्डेय, रामदास, लवकुश, निखिल सिंह, मुसाफिर पाण्डेय सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे संचालन रामअवतार सिंह ने किया