[smartslider3 slider="2"]

कांग्रेस प्रदेश महासचिव जर्ज़र मार्ग की हालत देखने पहुँचे महुअर

Connect With Social Media


चहनियां (चंदौली)महुअर मोलनापुर मार्ग की दशा दयनीय है । नहर विभाग की लापरवाही से मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है । खबर पढ़ने के बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने गांव पहुंचकर मार्ग की दुर्दशा देख ग्रामीणो से मिले और पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया ।
     महुअरकला गांव से होते हुए मोलनापुर के लिए मार्ग गया है । जो कई गांवो को जोड़ता है । खेतो में पानी भरने के लिए सड़क किनारे गये नहर से पानी ओवरफ्लो होकर मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया है । स्थिति यह है घुटने भर पानी मे ग्रामीण, बच्चे, महिलाये, बुजुर्ग, छात्र छात्राये आते जाते है । बीते शुक्रवार को ग्रामीणो द्वारा प्रदर्शन और शनिवार को खबर छपने के बाद रविवार की शाम को कांग्रेस के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना ने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी के साथ मार्ग की दशा देखा।

कहा कि इस सरकार में विकास केवल कागजों पर है ।  जबकि आये दिन मार्गो की हालत समाचार पत्रों के माध्यम से मिल रहा है । क्षेत्र में कई मार्ग है जो जर्जर है फिर विकास के दावे किए जा रहे है । इस मार्ग पर सैनिक अरबिंद यादव के नाम से गेट बनवाने की कोशिश करने का वादा किया । इस दौरान कन्हैया यादव, अवनीश यादव, विकास यादव, जगदीश यादव, राहुल यादव, मेवा, संचित, दिलीप, नीरज, निराला, मुलायम, बाबा, महेश आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!