[smartslider3 slider="2"]

सात दिवसीय NSS शिविर का हुआ शुभारम्भ

Connect With Social Media

बलुआ(चंदौली)। मारुफपुर स्थित जटाधारी महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ हुआ। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सकलडीहा डायट प्रवक्ता केदार यादव ने माँ सरस्वती के काँस्य प्रतिमा पर माल्यार्पण करके व धुप दीप प्रज्जवलित करके किया।
    शिविर के स्वयंसेवकों ने सरस्वती बन्दना, स्वागत गीत, मिशन गीत सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अनिल सिंह ने आये हुए अतिथि का माल्यार्पण करके और अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने एनएसएस स्वयंसेवको को उनके देश के प्रति उचित कर्तव्य का बोध कराते हुए देश हित के कार्यों में सहभागिता बढ़ाने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने शिविर के दौरान होने वाले क्रिया कलापों गतिविधियों आदि पर विस्तार से चर्चा किया। वहीं मुख्य अतिथि ने स्वयंसेवकों से अपने सामाजिक कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील किया। इस दौरान मुख्य रुप से कार्यक्रम अधिकारी डॉ मुदिता श्रीवास्तव, डॉ विजय कुमार श्रीवास्तव, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश शर्मा, प्रशांत पाण्डेय, संतोष यादव, प्रतिमा यादव सहित सभी शिक्षक व स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!