
चहनियां(चंदौली)। बलुआ थाना क्षेत्र के मोहरगंज चौकी अंतर्गत सुरतापुर गांव में बीती रात चोरों ने काली माता मंदिर से मन्दिर का घण्टा चोरी कर लिये । इस मंदिर से चोरी की यह तीसरी घटना है । लगातार हो रहे चोरी से ग्रामीणो में आक्रोश व्याप्त है ।

सुरतापुर गांव में काली माता का चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग से सटा मंदिर है । बीती रात चोरों ने सिकड़ काटकर 21 किंलो का बड़ा घण्टा चुरा ले गये । सोमवार की सुबह जब ग्रामीण दर्शन पूजन को गये तो घण्टा गायब मिला । ग्रामीणो ने तत्काल बलुआ पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुचकर पुलिस ने जांच पड़ताल किया । ग्रामीणो का कहना है कि इसके पहले भो इस मंदिर से मां काली का नथिया और घण्टा चोरी हो चुका है । पुलिस इसके पहले यहां चोरी का खुलासा नही किया कि रविवार की रात में फिर घण्टा चोरी हो गया ।
