[smartslider3 slider="2"]

मुगलसराय कांग्रेस का होली मिलन समारोह सम्पन्न, पार्टी कार्यों पर हुई समीक्षा

Connect With Social Media

अशोक कुमार जायसवाल

मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका सभागार में अपनी मासिक बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर पार्टी के कार्यों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई, साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर भी प्रस्ताव रखे गए।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। सदस्यों ने पार्टी की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की, जिसके बाद भविष्य की रणनीतियों और कार्यक्रमों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श हुआ।

होली मिलन समारोह के दौरान, संगठन के पूर्व प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि होली का महापर्व भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से भेदभाव भुलाकर प्रेम और सद्भाव से एक-दूसरे से गले मिलने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि होली का पर्व मनुष्य के जीवन में नई उमंग, खुशियां और नए रंग लेकर आता है। उन्होंने होलिका दहन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह बुराई के अंत का संदेश देता है।

शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने बताया कि मुगलसराय शहर में संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है, जिसका परिणाम 2027 के चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने होली को आपसी भाईचारा, सद्भावना और समरसता बढ़ाने वाला त्योहार बताया, जो नफरत की खाई को मिटाकर मोहब्बत का पैगाम देता है।

कार्यक्रम में नारायण मूर्ति ओझा, सतीश बिंद, दयाराम पटेल, अंतिश पटेल, शमीम अहम्मद मिल्की, संगीता सिंह, विजय गुप्ता, राकेश पाठक, संजय मिश्रा, नवीन पांडेय, नेहाल अख्तर, नेसार शाह, दीपक यादव, गीता सिंह, हेलेन पैट्रिक, डॉ. इकरामुद्दीन हाशमी, साबिर राईन, ऋषि दयाल, रवि शर्मा, अजय माली, दीपक चौधरी, मुन्नी सिंह, डॉ. मोहम्मद हुमायूं, अनवर सादात, दशरथ चौहान, मुराहू राम, मृत्युंजय शर्मा, उमेश चौहान, इसरार कुरैशी, मुकीम खान, संजय जयसवाल, रूपेश चौहान, भीम सिंह, प्रमोद मौर्या, राकेश चौधरी, इम्तियाज अहमद, विजय जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शिवा निर्भय नारायण, भागवत कल्लू चौरसिया सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेश गुप्ता ने की और संचालन दयाराम पटेल ने किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!