[smartslider3 slider="2"]

मुग़लसराय में साप्ताहिक हाट बाजार को लेकर यातायात पुलिस का विशेष अभियान, अतिक्रमण हटाकर दी सख्त हिदायत

Connect With Social Media

पीडीडीयू नगर।(मो अफजल)सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजार के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र में पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
अभियान के दौरान सड़क किनारे लगी अस्थायी दुकानों और अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटवाया गया। पुलिस ने दुकानदारों और वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यातायात प्रभारी सत्य प्रकाश यादव ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपनी दुकानें सड़क से हटकर लगाएं, ताकि बाजार में आने वाले लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। वहीं वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा करने की सलाह दी गई।
उन्होंने बताया कि हाट बाजार के दिन बाजार क्षेत्र में लोगों की भीड़ अधिक रहती है, ऐसे में यातायात व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान यातायात पुलिस के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

Leave a Comment

error: Content is protected !!