[smartslider3 slider="2"]

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व कप जीता, मुगलसराय में ढोल-नगाड़ों और पटाखों से मना जश्न

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर( मुगलसराय) भारत ने क्रिकेट विश्व कप फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार विश्व कप अपने नाम किया। देशभर में इस शानदार जीत का जश्न मनाया जा रहा है, जिसमें चंदौली जिले का मुगलसराय भी शामिल है।

नगर के न्यू महाल वार्ड नंबर-20 में भारत की जीत के बाद जबरदस्त उत्साह देखा गया। मैच खत्म होते ही लोगों ने ढोल-नगाड़े बजाए, पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

बड़ी स्क्रीन पर एक साथ मैच देख रहे लोग भारत की जीत तय होते ही “भारत माता की जय” और “टीम इंडिया जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठे। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, जिसने एक बार फिर क्रिकेट में भारत की मजबूती साबित की है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने इससे पहले साल 2024 में भी विश्व कप जीता था। अब 2026 में लगातार दूसरी बार ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। यह कुल मिलाकर तीसरी बार है जब विश्व कप भारत आया है, और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी उसी टीम के पास रही है जिसने पिछली बार इसे जीता था।

Leave a Comment

error: Content is protected !!