
अशोक कुमार जायसवाल
चंदौली।
जनपद के रेवसा पंचफेडवा गांव में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन और सिलेंडर वितरित किए गए। यह कार्यक्रम छात्रसंघ अध्यक्ष एवं युवा समाजसेवी अभिषेक कुमार रिक्की के नेतृत्व में नौशाद जनसेवा केंद्र के सहयोग से 8 मार्च 2026 को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वच्छ ईंधन के उपयोग के लिए जागरूक करते हुए बताया गया कि गैस के इस्तेमाल से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं कम होती हैं और पर्यावरण भी सुरक्षित रहता है।

इस अवसर पर महिलाओं ने कहा कि गैस कनेक्शन मिलने से अब उन्हें लकड़ी और उपलों के धुएं से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। उन्होंने इस पहल के लिए आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।

जिन लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए गए, उनमें सुशिला देवी, रीता, राहुल, सुनीता (चन्द्रशेखर), कुसुम (सूरज), मीना (कवुश्चा), राजिया (नसरुद्दीन), ईसरत (अफसर), सरोज, अनीता (अजीत) और भागीरथी (अमरनाथ) शामिल रहीं।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण भी मौजूद रहे। सभी ने इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को काफी राहत मिलेगी।