[smartslider3 slider="2"]

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था पर साधा निशाना,भाजपा सरकार पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप

Connect With Social Media

चंदौली। समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने जिले की कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है और अपराधियों में पुलिस व प्रशासन का कोई डर नहीं रह गया है।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने दावा किया कि वर्तमान सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है, जिसकी वजह से जिले में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ती आपराधिक घटनाओं के कारण आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने प्रशासनिक तंत्र को निष्क्रिय और पुलिस को अपराध पर नियंत्रण पाने में विफल बताया। सांसद ने सरकार से कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।

इस दौरान उन्होंने भारतमाला परियोजना के तहत जिले में हो रहे सड़क निर्माण कार्यों पर भी सवाल उठाए। सांसद ने आरोप लगाया कि कई स्थानों पर मानकों के विपरीत सड़क निर्माण कराया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता और सुरक्षा पर खतरा पैदा हो रहा है।

उन्होंने कहा कि घटिया निर्माण कार्यों के कारण जनता को भविष्य में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सपा सांसद ने मांग की कि भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाए तो संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इसके साथ ही, उन्होंने भाजपा की राजनीति पर भी टिप्पणी की। सांसद ने आरोप लगाया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों को कमजोर करने की रणनीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी दलों को समान सम्मान मिलना चाहिए, लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में ऐसा दिखाई नहीं दे रहा है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!