[smartslider3 slider="2"]

सार्वजनिक स्थानों पर 71 शराबियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई,ब्रेथ एनालाइजर से जांच

Connect With Social Media

चंदौली-  पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों और शराब की दुकानों के आसपास नशेबाजी करने वाले 71 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से जांच के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 292 और पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत की गई।

इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने और अवैध अतिक्रमण करने वालों पर नकेल कसना है। पुलिस मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रति भी लोगों को जागरूक कर रही है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया और पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण द्वारा जारी निर्देशों के अनुपालन में की गई। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे और अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चंद्रशेखर (आईपीएस) के निर्देशन तथा समस्त क्षेत्राधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली ने बताया कि जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से सघन चेकिंग अभियान लगातार चलाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। यह अभियान पूरे जनपद में निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!