[smartslider3 slider="2"]

शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं: पुस्तक का विमोचन,भूली-बिसरी महिलाओं के योगदान को किया जीवंत

Connect With Social Media

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर- (चन्दौली)- 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में ‘शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं’ पुस्तक का विमोचन किया गया। कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी ने इस पुस्तक का विमोचन किया, जिसे शिक्षाशास्त्र विभाग की शोधार्थी डॉ. रीता यादव और शिखा राय ने लिखा है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. त्यागी ने कहा, “शिक्षा प्राप्त कर समाज को शिक्षित करने का संकल्प लेने वाली कई महिलाएं इतिहास के पन्नों में कहीं खो गईं। इस पुस्तक के माध्यम से उन विस्मृत नायिकाओं के योगदान को पुनः जीवंत करने का सराहनीय प्रयास किया गया है।”

यह पुस्तक शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाली उन महिलाओं के कार्यों को सामने लाती है, जिन्हें समय के साथ समाज ने भुला दिया। लेखिकाओं ने बताया कि उन्होंने अपनी शोधार्थी मित्र शिखा राय के साथ मिलकर यह पुस्तक तैयार की है।

विमोचन समारोह में चीफ प्रॉक्टर प्रो. के.के. सिंह, शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. रमाकांत सिंह, शिक्षाशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र वर्मा और लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दीनदयाल उपाध्याय नगर के पूर्व प्राचार्य डॉ. अनिल यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. रीता यादव ने बताया कि लेखन के दौरान उन्होंने कई स्रोतों का गहन अध्ययन किया। अनेक प्रेरणादायक महिलाओं के जीवन और उनके योगदान ने उन्हें काफी प्रभावित किया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!