
मुगलसराय (चंदौली)- खबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रेलवे स्टेशन गेट संख्या 1 स्थित काली मंदिर के पीछे गेस्ट हाउस का है जहां शनिवार को एक गेस्ट हाउस के सामने बेतर्किब खड़ी बाइक को किनारे हटाने पर दूसरे गेस्ट हाउस के मलिक ने उसके स्टाफ को लात घुसो से पिटाई कर दी। जिसके बाद मामला कोतवाली पहुंचा।
बताया जाता है कि पीडीयू नगर में काली मंदिर के पीछे सनराइज गेस्ट हाउस के सामने बीच रास्ते में किसी ने एक बाइक खड़ी कर दी थी। जिसे सनराइज गेस्ट हाउस के कर्मचारी सोनू कुमार ने किनारे हटा दिया। यह बात बगल के अग्रवाल गेस्ट हाउस के मालिकों को बुरी लगी और उन्होंने सनराइज गेस्ट हाउस के कर्मचारी की पिटाई कर दी।
सनराइज गेस्ट हाउस के कर्मचारी सोनू कुमार का आरोप है बाइक बीच रास्ते में खड़ी थी इससे आने-जाने में दिक्कत हो रही थी, इसलिए उसने किनारे किया।जिसके बाद अग्रवाल गेस्ट हाउस के मालिक के राजू अग्रवाल व मनोज अग्रवाल ने आकर उसे लात घुसो से पीटा और सब कुछ सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सोनू ने यह भी आरोप लगाया की पिटाई के दौरान जब दोनों भाइयों की नजर कैमरे पर गई तो उन लोगों ने वहां से हटकर मुझे पिस्तौल दिखाकर धमकाया।
बहरहाल पीड़ित पक्ष कैथापुर निवासी सोनू कुमार ने मुगलसराय कोतवाली में लिखित तहरीर दी है और पुलिस जांच की अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।