[smartslider3 slider="2"]

सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न,अधिवक्ता हितों पर जोर

Connect With Social Media

सकलडीहा( चन्दौली)- तहसील परिसर में शनिवार को सकलडीहा डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सकलडीहा के उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर मौजूद रहे।

समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनार्दन कुमार मिश्रा को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं आशुतोष कुमार मिश्रा ने महामंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इसके अलावा आशुतोष कुमार सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अंकित तिवारी ने कनिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय प्रताप सिंह ने कोषाध्यक्ष तथा सुभाष चंद्र भारती ने संयुक्त सचिव पद की शपथ ली।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, उपजिलाधिकारी कुंदन राज कपूर तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जनार्दन मिश्रा, रमाशंकर खरवार, अध्यक्ष अतुल तिवारी, अजय कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी पाठक, रिंकू सिंह, रेनू प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे।

मंच पर सकलडीहा तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, चंदौली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र सिंह, चंदौली बार एसोशिएश के महामंत्री आशुतोष मिश्रा, शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह और शासकीय अधिवक्ता रमाशंकर खरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता दरोगा सिंह ने अपने संबोधन में सकलडीहा तहसील में अधिवक्ताओं के लिए कैंटीन और लाइब्रेरी की व्यवस्था करने की मांग रखी। साथ ही उन्होंने न्यायालयों में लंबित वादों के समयबद्ध निस्तारण की भी आवश्यकता पर जोर दिया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष जनार्दन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज के सम्मान और अधिकारों के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे तथा अधिवक्ता साथियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार नवाचार और जनहित के विषयों का सम्मान करती है। अधिवक्ताओं की समस्याओं और मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बैठने के लिए कार्यालय, लाइब्रेरी तथा अन्य सुविधाओं के लिए वे पूरा प्रयास करेंगे।और सकलडीहा तहसील को मॉर्डन तहसील बनाने में पूरी कोशिश कर जल्दी ही पूर्ण करेंगे।

उन्होंने कहा कि सकलडीहा तहसील के विकास और अधिवक्ताओं की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए सरकार सकारात्मक पहल करेगी।अधिवक्ता एक लिखित रूप से अपने मांगो और जो भी नवाचार हो सके उसके लिए पत्र बना कर दे जिसे तहसील का विकास कर मॉर्डन बनाया जा सके।
वही उन्होंने ने बताया कि उनके पिता स्व रामजीत राजभर ने महुजी नाले पर पुल निर्माण तथा सकलडीहा तहसील की मांग की लेकर धरना देने का काम किए जिसे कभी भूलाया नहीं जा सकता उनके सार्थक प्रयास को सरकार ने सुना था।

कार्यक्रम का संचालन शैलेंद्र पांडे ने शेरो-शायरी के माध्यम से किया, जिससे पूरे समारोह में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। समारोह में सुरेश यादव महेंद्र प्रताप सिंह राजकुमार सिंह शिवगोबिंद सिंह सच्चिदा नन्द सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!