डीडीयू जँ- खबर पूर्व मध्य रेलवे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया से है, जहां जंक्शन के गेट नंबर 2 स्थित पान गुटका की दुकानों को जीआरपी डीडीयू के प्रभारी सुनील सिंह द्वारा रात में बंद कराया गया। इस दौरान जीआरपी प्रभारी सुनील सिंह द्वारा दुकानदार को डंडे मारकर दुकान के सामानो को नष्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चर्चाओं के अनुसार घटना के पीछे की वजह यह बताई जा रही है कि एक दिन पूर्व रेलवे सर्कुलेटिंग एरिया में अवैध तरीके से अपना आशियाना बनाएं सैकड़ो की संख्या में नशेड़ियों व कोयला चोरो के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद जीआरपी हरकत में आई और नशेड़ियों को रेलवे परिसर से खदेड़ दिया लेकिन घटनास्थल के आसपास के दुकानदारों पर सामत आ गई और देर रात 2 नबर गेट पर खुली दुकानों पर जीआरपी प्रभारी ने डंडा भांजना शुरू कर दिया।
आपको बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जहां दो से ढाई सौ ट्रेन ट्रेनों का प्रतिदिन ठहराव है और 15 से 20 हजार यात्रियों के फुट स्टेप रेलवे द्वारा आंके गए है। ऐसे में स्टेशन के आसपास चायपान नाश्ते की दुकाने पूरी रात खुली रहती है।इन दुकानों के खुले रहने से न केवल यात्री सुविधाओं की वृद्धि होती है बल्कि चहल पहल रहने से अपराधिक घटनाएं भी कम होती है।ऐसे में आधी रात के बाद दुकानों को बंद करना करने के पीछे की वजह पर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सूत्रों की माने तो प्रभारी का अब भी वाराणसी के किसी निजी चिकित्सालय से उपचार चल रहा है और ऐसे में स्वभाव का चिड़चिड़ापन होना लाजमी है।विभाग को ऐसे अधिकारियों से लाइट ड्यूटी लेना चाहिए न कि पब्लिक डीलिंग वाले स्टेशन का बागडोर सौपना चाहिए।