[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में मां वैष्णो देवी परिवार धाम का भव्य आयोजन, देवी जागरण व विशाल भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

Connect With Social Media

चंदौली। नगर पंचायत क्षेत्र स्थित अरविंद वाटिका में शुक्रवार देर रात मां वैष्णो देवी परिवार धाम की ओर से भव्य देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति गीतों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत मां वैष्णो देवी के भव्य श्रृंगार के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां जगदंबा की पूजा-अर्चना कर 56 प्रकार के भोग अर्पित किए और परिवार की सुख-समृद्धि तथा समाज के कल्याण की कामना की।
देवी जागरण के दौरान आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर भक्त झूमते नजर आए। देर रात मां की भव्य आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आरती के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस देवी जागरण और भंडारे का आयोजन चिंटू अग्रहरि उर्फ श्रीधर महाराज की ओर से कराया गया था। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष होली के दूसरे दिन मां वैष्णो देवी धाम परिवार की ओर से देवी जागरण और भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!