[smartslider3 slider="2"]

पांचवी पुण्यतिथि पर भागवत जी के माताजी को दी गयी श्रद्धाजंलि

Connect With Social Media

मुग़लसराय- भारतीय समाचार पत्र विक्रेता संघ की श्रद्धांजली सभा अखबार सेंटर पर जिला कोषाध्यक्ष कमलेश विश्वकर्मा के अध्यक्षता में हुई। श्रद्धांजलि सभा का संचालन प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने किया। श्रद्धांजली सभा में समाज सेविका व संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया की माता स्वर्गीय श्याम देई चौरसिया की पांचवी पुण्यतिथि चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित किया गया व विचार व्यक्त कर मनाया गया। संघ के प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया ने कहा कि माता जी सदा धर्म व ईमानदारी के मार्ग पर चने की बात करती थी दूसरों की परेशानी दर्द अपना समझ कर सहयोग करती थी। निडर होकर अपनी बात कहती थी। संघ के जिला उपाध्यक्ष अमित शर्मा ने कहा कि माताजी हंसमुख कर्मठ दयालु धार्मिक विचारधारा की थी। संघ के नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस जमाने में निडर होकर अपना बात रखना गुनाह है,सच्चाई लोगों को बुरा लगता है,माता जी के मार्ग पर हमारे प्रदेश महामंत्री भागवत नारायण चौरसिया शोषणवादी नीतियों के खिलाफ अपना आवाज बुलंद निडर होकर करते रहते हैं। जिससे समाज को फायदा होता है।चौरसिया महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पारसनाथ चौरसिया ने कहा कि माताजी समाज के प्रति चिंतनशील सहयोग की भावना रखती थी रहन-सहन सादा था। हम सब उनको कभी नहीं भूल पाएंगे।श्रद्धांजली सभा में पारस नाथ चौरसिया भागवत नारायण चौरसिया, अमित शर्मा, कमलेश विश्वकर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा, श्याम जी चौहान, संजय सिंह, कयामुद्दीन अंसारी, त्रिपुरारी यादव , राजेश सिंह , अजय जायसवाल, बच्चन राम, मोनू जायसवाल ,नीरज पांडेय, सुनील नेता ,रमेश पटेल आदि लोग थे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!