
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) चंद्र ग्रहण के कारण मुग़लसराय की प्राचीन काली मंदिर का मुख्य द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। ग्रहण काल के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मंदिर के पुजारी संतोष ने बताया कि धार्मिक शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार, ग्रहण के समय पूजा-अर्चना स्थगित रखी जाती है। इसी क्रम में ग्रहण शुरू होने से पहले ही मंदिर के पट बंद कर दिए गए। ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर परिसर की विधिवत सफाई और शुद्धिकरण किया जाएगा, जिसके उपरांत ही दर्शन-पूजन पुनः प्रारंभ हो सकेगा।
मंदिर के पुजारी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे ग्रहण की अवधि में अपने घरों में रहकर ही मंत्र जाप और ध्यान करें। उन्होंने भक्तों से ग्रहण समाप्त होने के बाद ही मंदिर में दर्शन के लिए आने का आग्रह किया है।
स्थानीय प्रशासन ने भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। नगरवासियों में चंद्र ग्रहण को लेकर विशेष धार्मिक आस्था और सावधानी देखी जा रही है।
पुजारी के अनुसार, चंद्र ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। मंदिर के पट शाम 6 बजकर 45 मिनट पर खोले जाएंगे और भक्त शाम 7 बजे से पूजा-पाठ कर सकेंगे।