[smartslider3 slider="2"]

मिडिल ईस्ट में जंग का असर: डीडीयू नगर के व्यापारी अजय जैन का परिवार दुबई में फंसा, पीएम-सीएम से लगाई मदद की गुहार

Connect With Social Media

चंदौली। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच जनपद चंदौली के डीडीयू नगर निवासी प्रतिष्ठित व्यवसायी अजय जैन का परिवार दुबई में फंस गया है। परिवार के पांच सदस्य वर्तमान में दुबई के एक होटल में ठहरे हुए हैं और भारत सरकार से सुरक्षित स्वदेश वापसी की अपील कर रहे हैं।
प्री-वेडिंग शूट के लिए गए थे दुबई


जानकारी के अनुसार, अजय जैन की पत्नी, दो बेटे, बहू और बेटे के साले समेत कुल पांच लोग तीन दिन पहले प्री-वेडिंग शूट के सिलसिले में दुबई गए थे। परिवार बुर्ज खलीफा के पास स्थित एक होटल में ठहरा हुआ है।

आज उनकी भारत वापसी की फ्लाइट निर्धारित थी, लेकिन मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति के चलते उड़ान रद्द कर दी गई, जिससे परिवार वहीं फंस गया।वीडियो कॉल से हो रही बातचीत परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉलिंग के माध्यम से अपने परिजनों से संपर्क में हैं। हालांकि युद्ध के हालात को देखते हुए सभी के मन में भय का माहौल है। परिजन अपने बेटे-बहू और अन्य सदस्यों की सकुशल वापसी को लेकर चिंतित हैं।


पीएम मोदी और सीएम योगी से लगाई गुहार परिवार के मुखिया अजय जैन ने भारत सरकार से हस्तक्षेप कर अपने परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई है।


जल्द सुरक्षित वापसी की उम्मीद
जैन परिवार को उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से उनके परिजन शीघ्र ही सुरक्षित भारत लौट सकेंगे। फिलहाल परिवार दुबई के होटल में सुरक्षित है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण अनिश्चितता बनी हुई है।परिजन लगातार सरकार से संपर्क में हैं और जल्द सकारात्मक पहल की आशा कर रहे हैं।

Leave a Comment

error: Content is protected !!