
पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (अशोक कुमार जायसवाल) – मुगलसराय के गल्ला मंडी स्थित लॉट नंबर 1,शाहकुटी, नई सट्टी में सोमवार देर रात यानी मंगलवार की भोर में होलिका दहन विधि-विधान से संपन्न हुआ। वार्ड सभासद राजेश जायसवाल ने बताया कि यह आयोजन रात लगभग 12:50 बजे किया गया। उन्होंने नगर वासियों से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

सभासद राजेश जायसवाल ने पूर्व में ही होलिका दहन का समय रात्रि 12:50 बजे निर्धारित होने की जानकारी दी थी। पूर्व सभासद बृजेश गुप्ता ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि परंपरा के अनुसार शुभ मुहूर्त में ही होलिका दहन किया गया।
होलिका दहन के दौरान प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सका।

आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग उपस्थित थे। अग्नि प्रज्वलित होते ही लोगों ने हर्षोल्लास के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और उत्साहपूर्वक जश्न मनाया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में व्यवस्थापक उमेश चौहान, राजेंद्र गुप्ता, अशोक चौहान, रुपेश, रोशन, तनु चौहान, पप्पू जायसवाल, राकेश चौधरी, रमेश पांडेय, संजय जायसवाल, आशुतोष कन्नौज, डॉ. मनीष दयाल, डॉ. गौतम दयाल, आजाद सिंह मौर्य और मनीष गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह होलिका दहन आयोजन सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और परंपरागत आस्था का प्रतीक बना रहा।
