[smartslider3 slider="2"]

भारतीय रेल: सेवा संकल्प के साथ डीडीयू मंडल ने दोहराई ‘यात्री देवो भव:’ की प्रतिबद्धता

Connect With Social Media

डीडीयू मंडल-मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित हुआ ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ कार्यक्रम सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सेवा संकल्प प्रस्ताव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना एवं अधिकारियों द्वारा सेवा संकल्प के सामूहिक वाचन से हुई। सामूहिक संकल्प ने पूरे सभागार में नई ऊर्जा और राष्ट्रसेवा की भावना का संचार किया।


गौरतलब है कि हाल ही में माननीय प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ से मंत्रिमंडल की पहली बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें ‘सेवा संकल्प’ प्रस्तुत किया गया। इस संकल्प में शासन और संगठन की कार्यशैली का आधार ईमानदारी, पारदर्शिता और नागरिक सेवा को बताया गया है। स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और बाल पोषण को राष्ट्रीय प्रगति की आधारशिला के रूप में रेखांकित किया गया।

कार्यसंस्कृति सुधार और नागरिक सुविधा पर जोर कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संकल्प वाचन के बाद अधिकारियों ने रेल सेवाओं में निरंतर सुधार, समग्र विकास और प्रगति को लेकर अपने विचार साझा किए।
चर्चा के मुख्य बिंदु इस प्रकार रहे….


कार्य संस्कृति को और अधिक सशक्त एवं पारदर्शी बनाना,कार्य प्रणाली को सरल और समयबद्ध करना,यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देना
स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान,कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए सहयोगी वातावरण तैयार करना
प्रशिक्षण और शिक्षा के माध्यम से भविष्य के लिए सक्षम मानव संसाधन तैयार करना है।


मांगने से पहले ही पहचानें जरूरत– मंडल रेल प्रबंधक
मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि देश को जोड़ने वाला सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा, “मांगने से पहले ही जरूरत की पहचान कर उसे पूरा करना ही सच्ची सेवा है।”उन्होंने ‘यात्री देवो भव:’ की भावना के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि समय पर और अंतिम व्यक्ति तक सुविधा पहुँचाना ही असली सेवा है।
उन्होंने संरक्षा, सुरक्षा और समयपालन को रेलवे का मूल मंत्र बताते हुए तकनीक के प्रभावी उपयोग, प्रशिक्षण व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा महिला कर्मचारियों और बच्चों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

राष्ट्र निर्माण में रेलवे की महत्वपूर्ण भूमिका
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बेहतर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य, स्वच्छ वातावरण और गुणवत्तापूर्ण कार्यसंस्कृति के माध्यम से आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय विकास में योगदान के लिए तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
सेवा संकल्प’ को उन्होंने राष्ट्रीय निर्माण की नई शुरुआत का प्रतीक बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत ईमानदारी से संगठन मजबूत होता है और मजबूत संगठन ही राष्ट्र को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने में सहायक होता है।
कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि मंडल स्तर पर सभी विभाग एक समान दृष्टि के साथ कार्य करते हुए निरंतर सुधार, नागरिक सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!