[smartslider3 slider="2"]

चंदौली में होली की धूम: मुगलसराय और अलीनगर के बाजार सजे, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

Connect With Social Media

चंदौली।  मोहम्मद अफजल होली पर्व को लेकर जनपद के मुगलसराय और अलीनगर क्षेत्रों में उत्साह चरम पर है। बाजार रंग-बिरंगे गुलाल, अबीर, पिचकारी और सजावटी सामानों से सज चुके हैं। नगर के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। बच्चे, युवा और महिलाएं पूरे उत्साह के साथ त्योहार की तैयारियों में जुटे हैं।
दुकानों पर इस बार आकर्षक फेस मास्क, डिजाइनर पिचकारियां और विभिन्न प्रकार के हर्बल रंगों की विशेष मांग देखी जा रही है। व्यापारियों के चेहरे पर भी रौनक है और वे बेहतर कारोबार की उम्मीद जता रहे हैं।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। नगर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा नियमित गश्त बढ़ा दी गई है।


अरुण कुमार सिंह (क्षेत्राधिकारी, मुगलसराय) ने बताया कि होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग की स्थिति उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील भी की गई है।
होली के रंगों के बीच बाजारों की रौनक और पुलिस की सक्रियता यह संदेश दे रही है कि चंदौली में इस बार त्योहार उत्साह और सुरक्षा के माहौल में मनाया जाएगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!