[smartslider3 slider="2"]

चोरो का आतंक:मानस नगर में रेलकर्मी के बंद मकान को खंगाला,लाखों का माल पार

Connect With Social Media


अलीनगर(चन्दौली)-थाना क्षेत्र के मानसनगर में चोरों ने रेलकर्मी के बंद मकान को निशाना बनाकर अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए। भूक्तभोगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।


बताया जा रहा है कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर शशि प्रकाश 28 फरवरी को अपना मकान बंद कर अपनी पत्नी अनुराधा देवी का इलाज कराने पटना चले गए। उधर से सोमवार को वापस लौटने पर बाहर से दरवाजा का ताला बंद था। लेकिन अंदर सभी दरवाजा का ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश कर इसमें रखे अलमारी और बेड के अंदर बने बॉक्स को भी चोरों ने तोड़कर अलमारी में रखें दो सोने की चौन,तीन अंगूठी, मंगलसूत्र, कंगना, लैपटॉप, सीसीटीवी का डीवीआर सहित लगभग 5 लाख रुपए के जेवरात गायब था। भूक्तभोगी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। इस संबंध में पूछे जाने पर एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मकान बंद कर कहीं चले गए थे। इसी दौरान चोरी हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!