[smartslider3 slider="2"]

डीआरएम डीडीयू समापक भुगतान के साथ मनाया होली मिलन समारोह

Connect With Social Media


डीडीयू नगर। पूर्व मध्य रेल के पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल  में माह फरवरी में सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों को समापक भुगतान करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय परिसर में कार्मिक विभाग ने एक समापक भुगतान व होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना द्वारा कुल 26 रेलकर्मियों को सभी आवश्यक कागजातों के साथ विभिन्न मदों में कुल 13 करोड़ 28 लाख 38 हजार 34रुपये (तेरह करोड़ अठ्ठाईस लाख अड़तीस हजार चौंतीस रुपये) का समापक भुगतान सौंपा गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, स्वागत संबोधन एवं समापक भुगतान के विस्तृत विवरण के साथ हुआ। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को वित्तीय प्रबंधन, डिजिटल सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके योगदान को मंडल की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से अपने स्वास्थ्य, वित्तीय प्रबंधन और समय के सदुपयोग पर ध्यान देने की अपील की। समापक भुगतान के पश्चात होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं रेलकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएँ दीं। मंडल के कलाकारों तथा स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें पारंपरिक होली गीतों की विशेष प्रस्तुति रही। पूरे समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित सभी रेल शाखा अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि, रेलकर्मी तथा उनके परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!