[smartslider3 slider="2"]

सहजौर गोलीकांड के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,घटना के बाद भाग गया था बिहार

Connect With Social Media

मुग़लसराय(चंदौली)- मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शनिवार को सहजौर क्षेत्र में चली गोली की घटना का पर्दाफाश करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तार अभियुक्त सूर्य प्रकाश सिंह मुग़लसराय कोतवाली अंतर्गत सहजौर का रहने वाला है जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट व एक असलहा बरामद हुआ है।


पुलिस द्वारा पूछताछ में अभियुक्त सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि 28 फरवरी 2026 की रात वह अपने ट्यूबेल से घर लौट रहा था। रास्ते में मन्नू पटेल की चाय-पान की दुकान के पास उसने अपनी गाड़ी खड़ी की और पान खाने के लिए दुकान की ओर बढ़ा। उसी समय दुकान पर पहले से मौजूद दो व्यक्ति शराब पी रहे थे। तभी अचानक तीन मोटरसाइकिलों पर सवार छह लोग तेज रफ्तार से वहां पहुंचे।
अभियुक्त के अनुसार, उसने उन्हें तेज रफ्तार से आने पर टोका और कहा कि क्या मुझे मारने का इरादा है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और वहां मौजूद करीब आठ लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।


सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि वह आवेश में आकर अपने ट्यूबेल पर गया, वहां रखा असलहा लेकर वापस आया और कई राउंड फायर कर दिया, जिससे कुछ लोग घायल हो गए। घटना के बाद वह मौके से फरार होकर बिहार चला गया। बहरहाल पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!